रुपए के लेन-देन में विवाद के चलते पुराने कर्मचारियों ने कंपनी के एजेंट पर हमला कर 3.10 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। यह वारदात मंगलवार रात प्रताप पुली के पास उस समय हुई, जब पीड़ित बाइक पर दफ्तर से लौट रहा था। पीड़ित दीपक कुमार वासी न्यू सरपंच कॉलोनी ने बताया कि वह विलोकस पेमेंट कंपनी में रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत है। घटना के समय वह बाजार से 3.10 लाख रुपए वसूल कर दफ्तर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी राकेश गाबा अपनी कार लेकर आया और रास्ते में उन्हें रोक लिया। इसके बाद उसने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। चारों ने मिलकर दीपक कुमार से रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए।


