पुराने तौलियों से बनाएं डोरमैट

लुधियाना। घर में अक्सर तौलिया कुछ समय बाद खुरदुरा या हल्का घिसा हुआ लगने लगता है और हम उसे बदल देते हैं, लेकिन थोड़ा-सा ध्यान दें तो यही पुराना तौलिया कई कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इससे न केवल पैसों ​की बचत होती है, बल्कि बेकार कपड़ा फेंकने से पर्यावरण पर पड़ने वाला असर भी कम होता है। थोड़ी-सी रचनात्मक सोच से पुराना तौलिया घर का काम आसान बना सकता है। अगली बार इसे बेकार समझने से पहले एक बार दोबारा इस्तेमाल के इन तरीकों पर जरूर ध्यान दें। {पुराने तौलियों को दरवाजे के बाहर रखने के लिए इसे डोरमैट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जूतों की नमी और गंदगी सोखने में मदद करता है। {घर की सफाई में यह सबसे ज्यादा काम आता है। पुराने तौलिए को छोटे टुकड़ों में काटकर डस्टिंग कपड़ा बनाया जा सकता है। मोटा और मुलायम होने के कारण यह धूल को अच्छे से पकड़ लेता है और फर्श या फर्नीचर की सफाई में मदद करता है। पानी ज्यादा सोखने की क्षमता होने से किचन या बाथरूम साफ करने में भी यह कारगर रहता है। {अगर तौलिया मोटा है तो उससे छोटा पोंछा तैयार किया जा सकता है। {घर में पालतू जानवर हैं तो पुराना तौलिया उनके लिए बिछावन बन सकता है। इसे फोल्ड करके उनके सोने की जगह पर रखें या नहलाने के बाद उन्हें सुखाने के लिए इस्तेमाल करें। {किचन में भी इसकी उपयोगिता कम नहीं है। गर्म बर्तन उठाने, सब्जियां धोकर सुखाने या काउंटर साफ करने के लिए यह काम आ सकता है। चाहें तो बच्चों के साथ मिलकर इससे छोटा पाउच या सॉफ्ट टॉय भी बनाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *