पुलगांव में 3 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार:स्कूटी से डिलीवरी करने निकले थे, ऑपरेशन विश्वास में पुलिस को सफलता

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जो स्कूटी से गांजा की डिलीवरी करने निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर की स्कूटी, मोबाइल फोन और 4,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। यह घटना 21 नवंबर 2025 की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अभिनंदन पैलेस के पीछे रास्ते में दो व्यक्ति खड़े हैं और काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी पर बैठे दो अन्य लोग नदी रोड की ओर गांजा की सप्लाई ले जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उनके थैलों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने वामन यादव (20), मुकेश वर्मा (19), योगेश साहू (24) और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *