पुलवामा में हुए शहीदों की याद में भजन संध्या आयोजित:भजन गायक प्रकाश माली में एक से बढ़कर एक देशभक्ति भजन गाए, देर रात तक जमे रहे श्रोता- ब्लड डोनेशन कैंप आज

पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान के सम्मान में देशभक्ति भजन संध्या का आयोजन भीलवाड़ा के रामलीला मैदान आजाद चौक में किया गया। भजन संध्या में भजन गायक प्रकाश माली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। युवा ललकार सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देर रात तक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी भजन संध्या में पहुंचे। भजन गायक प्रकाश माली ने देशभक्ति भजनों व गीतों की प्रस्तुति देकर युवाओं में जोश भर दिया। आजाद चौक स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में गणेश वंदना से शुरू हुई इस देशभक्ति संध्या में गायक माली व अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। माली ने देशभक्ति भजनों के साथ ही विभिन्न देवों को चित्रित करते हुए भी भजनों की प्रस्तुति दी,जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।इस देशभक्ति संध्या में दी गई प्रस्तुति को सुनने के लिए आजाद चौक में देर रात तक श्रोता जमे रहे। इससे पहले आयोजक संस्थान के पदाधिकारियो ने कलाकारों व उनकी टीम का स्वागत किया। पुलवामा में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों की शहादत के सम्मान में शुक्रवार सुबह सूचना केंद्र चौराहे पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *