पुलिया से बहा युवक अब तक नहीं मिला

राजनांदगांव| गैंदाटोला-फाफामार मार्ग पर बनी पुलिया से बहे युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को भी पूरे दिन एसडीआएफ की टीम युवक को ढूंढने में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार की शाम डूबी पुलिया को पार करते वक्त गैंदाटोला निवासी 60 वर्षीय केशव राम धरमगुड़ी और 36 वर्षीय वीरेंद्र यादव बह गए थे। गुरुवार को एसडीआएफ की टीम ने पुलिया से 500 मीटर दूर केशव राम का शव बरामद किया। लेकिन अब तक वीरेंद्र यादव का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को पूरे दिन टीम वीरेंद्र को ढूंढने में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक कुछ भी पता नहीं चल पाया। पुलिया से बहा वीरेंद्र अब तक लापता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *