पुलिसकर्मी को ब्लैकमेल कर 26 हजार की ठगी की कोशिश:ठग ने अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करने का आरोप लगाया

दमोह के बटियागढ़ थाना अंतर्गत फुटेरा चौकी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी को हाल ही में एक फर्जी कॉल आया। फोन करने वाले ठग ने पुलिसकर्मी पर अश्लील वीडियो क्रोम ब्राउजर पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए 26 हजार रुपए की मांग की। पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। अश्लील वीडियो के नाम पर ठगी की कोशिश ठग ने पुलिसकर्मी से कहा कि उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो क्रोम ब्राउजर पर डाले गए हैं, जिसकी शिकायत मुंबई क्राइम ब्रांच में दर्ज की गई है। जालसाज ने यह भी बताया कि इस अपराध में तीन साल की जेल और आठ लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। पुलिसकर्मी ने तत्काल यह फोन चौकी प्रभारी आनंद कुमार को दे दिया। चौकी प्रभारी ने ठग से बात की और उसे बातों में उलझाए रखा। उन्होंने पूछा कि इस स्थिति से बचने के लिए क्या करना चाहिए, तो ठग ने सर्विस चार्ज और माफीनामा के नाम पर 26 हजार रुपए मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच भेजने को कहा। ठग से बातचीत का वीडियो आया सामने जब चौकी प्रभारी ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग हैं और ठग को पैसे लेने वहीं आने को कहा, तो जालसाज ने ऑनलाइन ट्रांसफर का विकल्प सुझाया और खुद आने से इनकार कर दिया। कुछ देर तक बातचीत के बाद ठग ने फोन काट दिया। इस बातचीत का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने थाने में दर्ज कराई शिकायत चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के फर्जी कॉल से सावधान रहें और ऐसे ठगों की बातों में न आएं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं या साइबर पुलिस हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *