पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग

कोडरमा| डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह गांव निवासी पिंकू कुमार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि गांव के संजय मेहता, बवन मेहता, देवनारायण मेहता, रंजीत कुमार, पवन कुमार और श्याम कुमार की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पिंकू ने बताया कि इन लोगों ने अब तक उन पर कई बार जानलेवा हमला किया है। जनवरी माह में डोमचांच थाने में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया है। आरोपी गांव के लोगों पर दबाव बना रहे हैं कि वे पिंकू की दुकान से सामान न खरीदें। रात में छोटे बच्चों से उनके घर पर पत्थर फिंकवाए जा रहे हैं। पिंकू ने कहा कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों की ओर से उन्हें खत्म करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। भास्कर न्यूज । इटखोरी इटखोरी के आजसू कार्यकर्ताओं ने बुधवार संध्या चौपारण पहुंचकर आजसू नेताओं को फूल मालाओं से भव्य रूप से स्वागत किया। गया जाने के दौरान चौपारण में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो कुछ देर के लिए रुके थे। इसकी सूचना पर पहले से चौपारण पहुंचे आजसू कार्यकर्ताओं ने इन्हें गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आजसू के संदीप सिन्हा, राज सिंह चौहान, जिला सचिव मंटू दांगी, जिला सह सचिव राजू शर्मा और मोनू अख्तर का नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *