पुलिस अधीक्षक ने की जवानों के साथ संपर्क सभा:आमजन से बेहतर व्यवहार और अनुशासन से काम करने के निर्देश, 150 पुलिसकर्मी रहे मौजूद

झालावाड़ पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की संपर्क सभा ली। इसमें 150 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल हुए। सभा में पुलिस जवानों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें आवासीय क्वार्टर, पुलिस मेस में खाने की गुणवत्ता में सुधार की मांग की गई। साथ ही आवासीय क्षेत्र और बैरक में साफ-सफाई और छापी डैम से पानी की लाइन बिछाने की मांग भी रखी गई। एसपी ने इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अनुशासन में रहें और आम लोगों में पुलिस का विश्वास बनाए रखें। टीम भावना से काम करें और विभाग की अच्छी छवि बनाए रखें। शिकायतकर्ताओं और आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या में सुधार लाने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए। थानों में खाने की अच्छी व्यवस्था, आवासीय क्षेत्र की साफ-सफाई और वर्दी का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, डिप्टी एसपी हर्षराज सिंह, सुरेश कुमार कुडी और मनोज सोनी मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न थानों के थानाधिकारी, साइबर थाना, यातायात शाखा और पुलिस लाइन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *