पुलिस आउट पोस्ट को पूर्ण थाना में बदलने की मांग

राउरकेला | कलुंगा विकास परिषद की ओर से कलुंगा स्थित पुलिस आउट पोस्ट को पुनः पूर्ण पुलिस थाना में परिवर्तित करने की मांग उठाई गई है। परिषद के प्रतिनिधियों ने राउरकेला के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक सुगमता के लिए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। परिषद के अनुसार, कुछ दशक पहले कलुंगा में पुलिस थाना हुआ करता था, लेकिन राउरकेला शहर के विस्तार के बाद इसे ब्राह्मणी तरंग स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में कलुंगा एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन चुका है, जहां लगातार जनसंख्या और गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। कलुंगा पुलिस आउट पोस्ट के अंतर्गत करीब 10 ग्राम पंचायतों का क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सरकारी व निजी कार्यालय, बड़ा रेलवे यार्ड, व्यस्त सड़कें, वन क्षेत्र और धार्मिक स्थल स्थित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *