पुलिस कार्रवाई से नाराज पीड़ित ने एसपी को सौंपा आवेदन

आगर मालवा | सुसनेर में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट और लूट करने की घटना सामने आई है। पीड़ित पंकज पिता राधेश्याम (21) निवासी खजूरी चौपड़ा ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में उसने एसपी विनोद कुमार सिंह को आवेदन सौंपकर उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।पीड़ित के अनुसार घटना 7 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे की है। वह अपने मौसी के बेटे की दुकान पर, जो डॉक बंगले के पास स्थित है, गल्ले पर बैठा था। इसी दौरान सुसनेर निवासी जयश पिता दिलीप जैन, रक्षित पिता त्रिलोक जैन और निखिल पिता रमण जैन दुकान पर आए और उसके भाई गोविंद से विवाद का हवाला देते हुए अपशब्द कहने लगे। तीनों ने पंकज को गल्ले से घसीटकर लात-घूंसों से मारपीट की, पास रखी टेबल से सिर भिड़ाया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने गल्ले में रखे 10 हजार रुपए भी निकाल लिए। बीच-बचाव करने आए दुकान के कर्मचारी से भी बदसलूकी और मारपीट की गई। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपियों ने थाना प्रभारी की भी नहीं सुनी और उनके सामने ही मारपीट जारी रखी। बाद में थाना प्रभारी ने पीड़ित को थाने ले जाकर बैठा दिया, जबकि आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि थाने में रिपोर्ट लिखवाने पर भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने अपने स्तर पर पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य का मामला दर्ज कर लिया, जबकि घटना में तोड़फोड़, लूट और जान से मारने की धमकी जैसे मामले शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *