पुलिस का हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान:थाना अधिकारी ने कविता के माध्यम से किया जागरूक

करौली के श्रीमहावीरजी पुलिस ने दुपहिया वाहन सवारों को हेलमेट पहनने और चौपहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट लगाने के लिए समझाइश की। इसके साथ अनोखी पहल करते हुए श्रीमहावीरजी थाना अधिकारी कैलाश चंद गुर्जर ने जागरूकता के लिए स्व रचित कविता पेश कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लाभ के बारे में जानकारी दी। जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, दुर्घटनाओं में होने वाली मौत को कम करने के लिए दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलने का संदेश दिया जा रहा है। इसके लिए श्रीमहावीरजी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने क्षेत्र में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनकर चलने की हिदायत दी गई। इस मौके पर ही उन्होंने कुछ वाहन सवारों को हेलमेट भेंट कर प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमहावीरजी के युवा व्यवसायी लोकेश सिंहल द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया। थाना अधिकारी में बताया कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौत बाइक सवारों की होती हैं। दुर्घटना में मौत का कारण हेलमेट नहीं लगाना होता है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत की संख्या को कम करने के लिए पुलिस द्वारा हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *