पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाजपा नेताओं ने घेरा एसएसपी ऑफिस, दोनों बच्चों की बरामदगी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी स्थित मल्लार कोचा से अपहृत भाई-बहन की बरामदगी में पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस का घेराव किया। 12 दिन पहले अपहृत बच्चों 7 साल के अंश व 6 साल की अंशिका कुमारी को अविलंब बरामद करने की मांग की, कहा- नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आज रांची की जनता भगवान भरोसे है। अंश व अंशिका का मामला सरकार और पुलिस की पूर्ण विफलता का उदाहरण है। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जब राजधानी में मासूम बच्चे सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा क्या होगी। इधर, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मंगलवार को पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे व जानकारी ली। पुलिस से अपहृत बच्चों को अविलंब बरामद करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *