पुलिस की कार्रवाई:10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भुट्टा गिरफ्तार, हॉकीबट राइफल बरामद

सदर थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से 10 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भुट्टा को गिरफ्तार किया है। उससे हॉकीबट राइफल बरामद की गई है। डीएसटी को इत्तला मिली थी कि अल्ताफ के पास अवैध हथियार हैं और वह पुलिस का वांछित अपराधी है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हॉकी बट राइफल बरामद की गई है। उसे पकड़ने वाली टीम में डीएसटी प्रभारी विश्वजीतसिंह, एएसआई दीपक यादव, सदर एसएचओ सुरेन्द्र पचार शामिल थे। एसएचओ ने बताया कि अल्ताफ को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में पता लगाया जाएगा। कोटगेट और व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को भी अल्ताफ की तलाश थी। दोनों थानों की पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। अल्ताफ के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसने दिल्ली, जयपुर, अजमेर, नागौर में फरारी काटी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *