पुलिस की चेतावनी:45+ जगहों पर पार्टी, रात 10 बजे डीजे बंद, शराब लाइसेंस की अर्जी

राजधानी में 31 दिसंबर की रात 45 से ज्यादा स्थानों पर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। अधिकांश जगहों पर बाहर से डीजे, डांस ग्रुप और म्यूजिक ग्रुप बुलाए गए हैं। करीब 22 स्थानों पर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आबकारी विभाग से अनुमति के लिए आवेदन लगाया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कहीं भी हुड़दंग या विवाद होने पर आयोजक और प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी। रात 12 बजे तक शराब पिलाना बंद कर दिया जाएगा और रात 12.30 बजे तक पूरा कार्यक्रम समाप्त करना होगा। जहां भी आयोजन होगा, वहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने होंगे। इसे लेकर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के होटल, क्लब, फार्महाउस, रिसॉर्ट और पब संचालकों की बैठक ली और सख्त निर्देश दिए। यही नहीं एसएसपी ने आमजनों के साथ खासकर युवाओं से अपील की गई है कि होटल और क्लब से निकलकर नवा रायपुर न जाएं। नवा रायपुर के एंट्री प्वाइंट्स पर स्टॉपर लगाकर जांच की जाएगी। शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी फोर्स तैनात रहेगी। जानिए… किस तरह होगी सख्ती फॉर्म हाउस और कॉलोनी में भी अनुमति जरूरी सोसायटी, कॉलोनी, फार्महाउस और रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के लिए भी प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है, ताकि प्रशासन को यह जानकारी रहे कि कहां-कहां आयोजन हो रहा है। अब तक 26 होटल संचालकों ने कार्यक्रम की अनुमति ली है। इनमें से 16 लोगों ने एक दिन के लिए शराब परोसने का लाइसेंस लिया है। घरों में शराब पार्टी के लिए भी वन-डे लाइसेंस की अर्जियां आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *