पुलिस की तरह वन विभाग शुरू करेगा टोल फ्री नंबर:जंगल से बाहर आने वाले जंगली-जानवरों की 1926 पर कॉल कर दे पाएंगे जानकारी

राजस्थान में अब वन विभाग पुलिस के ट्रोल फ्री 100 नंबर की तर्ज पर एक ट्रोल फ्री नंबर शुरू करने जा रहा है। यह ट्रोल फ्री नंबर वन्यजीवों के आबादी वाले इलाकों में आने पर मददगार साबित होगा। दरअसल, रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर जंगली जानवर पेरीफेरी वाले इलाकों में आ जाते हैं। जिसकी सूचना देने के लिए लोग परेशान होते रहते थे। अब ट्रोल फ्री नंबर स्थापित होने पर सवाई माधोपुर वासियों को इसका मिल सकेगा। वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में दी जानकारी राजस्थान विधानसभा में आज वन्यजीवों के प्रश्न छाए रहे। राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल काल के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा से मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने सवाल पूछा कि जयपुर शहर में लेपर्ड लगातार आ रहे हैं। जिसकी सूचना लोग पुलिस कंट्रोल रूम को देते है। क्या वन विभाग की ओर से ऐसी स्थिति के लिए कोई ट्रोल फ्री नंबर स्थापित किया जाएगा ?
इसका जबाव देते हुए संजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान में वन विभाग 100 नंबर की तरह 1926 ट्रोल फ्री नंबर स्थापित करने जा रहा है। यह ट्रोल फ्री नंबर आगामी एक माह में शुरू हो जाएगा। जिस पर ऐसी स्थिति में सूचना दी जा सकेगी। आपको बता दें कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर जंगली जानवर पेरीफेरी वाले इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे सवाई माधोपुर के लोगों के लिए यह ट्रोल फ्री नंबर काफी हद तक मददगार साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *