पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई:भूसे से भरे ट्रॉले की 100 बोरियों के नीचे छिपाई थी 1.2 करोड़ रुपए की अवैध शराब

बैतूल-अहमदाबाद फोरलेन पर फूलमाल फाटे के पास कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब की साल की सबसे बड़ी खेप पकड़ी। गुजरात की ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रॉले को रोककर जब पुलिस ने जांच की तो करीब 100 बोरी भूसा हटाने के बाद पुलिसकर्मियों को एक पेटी शराब की मिली। ट्राले में करीब 780 पेटी शराब भरी हुई थी। इस अवैध शराब की कीमत करीब एक करोड़ दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। ट्रॉला एमपी–09–एचजी–3449 इंदौर की ओर से आ रहा था। एसपी डॉ. शिव दयाल सिंह ने बताया पुलिस अवैध शराब परिवहन के खिलाफ लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। जो ट्रॉला पकड़ाया है उसमें 130 पेटी प्रीमियम व्हीस्की, 150 पेटी बीयर और 500 पेटी व्हिस्की मिली है। जब्त शराब, ट्रॉला, भूसा व अन्य सामान को मिला दें तो कुल कीमत 1 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपए बनती है। सिंह ने बताया तीन महीने में जिले में अवैध शराब के 160 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *