पुलिस को थार से कुचलने का मामला… चालक की तस्वीर मिली

जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को थार से कुचलने की कोशिश मामले में आरोपी वाहन चालक की तस्वीर पुलिस को मिल गई है। अब उक्त तस्वीर के आधार पर आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। घटना वाली रात आरोपी पुलिस के दो वाहनों में टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन का सीसीटीवी फुटेज निकाला है। उसी के आधार पर पुलिस को वाहन चालक की तस्वीर हाथ लगी है। हालांकि अभी वाहन का नंबर पता नहीं चल पाया है। लेकिन उसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय हो कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में 4 जुलाई की देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ था। रात करीब 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक काले रंग की एसयूवी को तेज रफ्तार में पकड़ा था। वाहन चालक गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जब वहां गश्ती दल पहुंचा था और वाहन को रोका था तब कार से चार युवक उतरे थे। पूछताछ करने पर वे पुलिस पर ही उग्र हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *