पुलिस को मिली इनामी नक्सली बसवा राजू की डायरी:साथियों के लिए लिखा- जहां भी हो छिप जाओ, वरना DRG ढूंढकर मार देगी

देश के सबसे खूंखार और 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली है। डायरी में अपने साथियों के लिए लिखा है कि ‘जहां भी जिस जगह भी हो छिप जाओ। वरना DRG के जवान ढूंढ़कर मार देंगे।’ हालांकि, यह संदेश अपने साथियों तक पहुंचाने से पहले ही बसवा राजू का एनकाउंटर हो गया है। दरअसल, 21 मई को कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के DRG जवानों ने बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। इस बसवा पर 10 करोड़, एक DKSZCM मेंबर पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अन्य पर 10 और 8 लाख का इनाम था। कुल 11 करोड़ 60 लाख रुपए के इनामी नक्सली मारे गए हैं। कौन है DRG के जवान दरअसल, DRG यानी डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड है। बस्तर के 7 जिलों में इस टीम का गठन किया गया है। इस टीम में बस्तर के अंदरूनी इलाकों के लोकल लड़कों की भर्ती की गई है। साथ ही सरेंडर्ड नक्सली भी हैं। ये सभी जंगल वॉर में माहिर हैं। अन्य फोर्स की तुलना में इन्हें बस्तर ये जल-जंगल-जमीन की अच्छी खासी जानकारी है। यही वजह है कि DRG के जवानों से नक्सलियों को खौफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *