मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर बीती रात चोर गिरोह की सक्रियता सामने आई। यहां चोरों ने पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलते हुए कस्बे के बाजार और बस स्टैंड पर अलग-अलग दो परचूनी की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बस स्टैंड पर गोविंद किराना स्टोर और बाजार में मित्तल किराना स्टोर की दुकान में सब्बल और जैक लगाकर शटर ऊंचे किए, उसके बाद अंदर घुसकर नगदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ किया। अलसुबह करीब 5 बजे पीड़ित दुकानदारों को घटना का पता चला तब दुकान पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों का मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार कैलाश मित्तल व मुकेश मित्तल ने बताया कि चोरों के द्वारा सब्बल और जैक से शटर उठाई की गई उसके बाद दोनों दुकानों से गल्ले में रखी करीब तीस से 35 हजार की नगदी और सिगरेट के पॉकेट और ड्राई फूड चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद थाना अधिकारी संपत सिंह बाजार और बस स्टैंड पर पहुंचे और दोनों दुकानों का मौका मुआयना किया थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों दुकानों में चोरी के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर है।


