पुलिस चौकी के सामने दुकान में लगी आग, VIDEO:बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अजमेर के दरगाह क्षेत्र स्थित त्रिपोलिया गेट पुलिस चौकी के सामने एक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग से दुकान और आसपास के कुछ हिस्सा चपेट में आ गया। आग के विकराल रूप लेते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चौकी का स्टाफ बाहर निकाला और तुरंत मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान मालिक को नुकसान हुआ है। वहीं, गनीमत रही की दुकान के पीछे एक गेस्ट हाउस बना हुआ है, वहां आग नहीं पहुचीं अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय क्षेत्रवासियों के अनुसार आग की घटना शुक्रवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखा और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्दी मौके पर पहुचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारण कोई बड़ा नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है। ( फोटो वीडियो-सहयोग नजीर कादरी)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *