अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में केबिन के अंदर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर मुख्य सड़क पर वारदात को अंजाम दिया। केबिन में रखा सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया । पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है। केबिन से सामान चुराया वैशाली नगर निवासी दुकानदार नौरतमल ने बताया कि सुभाष उद्यान के नजदीक मुख्य रोड पर उसकी केबिन है। जिसमें वह सिगरेट और अन्य सामान रखता है। रात 11 बजे के करीब वह केबिन पर ताला लगाकर घर चला गया था। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह केबिन खोलने पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। केबिन के अंदर सारा सामान गायब था और 2 हजार नगदी भी नहीं थी। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी से 50 मीटर दूर वारदात केबिन में हुई चोरी की वारदात केसर बाग चौकी से 50 मीटर दूर पर हुई है। पुलिस ने मुख्य सड़क पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।


