पुलिस जांच में अभी खुलासा नहीं:लघुशंका का बहाना कर लापता, झील में मिले दोनों के शव, खुदकुशी या हत्या?

दो दिन से लापता एक महिला और युवती के शव फतहसागर झील में मिले। दोनों ने आत्महत्या की या हत्या की गई? इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। दोनों ही लघुशंका का बहाना कर कार से उतरी थीं। इसके बाद से लापता थी। परिजन इन्हें तलाश रहे थे। पुलिस के अनुसार बिजुड़ा, बिछीवाड़ा निवासी सरिता परमार (46) की बेटी बीमार थी। उसका इलाज शहर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। गत 23 फरवरी को उसकी मौत हो गई। सरिता अपने पति दीताराम, युवती आदित्या खराड़ी व अन्य परिजनों के साथ शव को लेकर गांव जा रहे थे। इस बीच, उदियापोल पर सरिता और आदित्या लघुशंका के बहाने गाड़ी रुकवाई और लापता हो गईं। पति ने सूरजपोल थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद के स्तर पर भी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह फतहसागर पर लोगों को शव तैरता दिखा। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें ने उसे बाहर निकाला। पहचान सरिता के रूप में हुई। यह शव दोपहर को परिजनों को सौंपा ही था कि शाम 5 बजे आदित्या का शव भी फतहसागर में दिखा। सिविल डिफेंस ने इसे भी निकाला। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *