पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार:बूंदी में मां-बेटे को पकड़ा, पति समेत दो बेटे पहले ही जेल में

बूंदी पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में संतरा देवी (46) और उसका बेटा सुरेश कुमार (30) शामिल हैं। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यह मामला मई 2024 का है। कोटा शहर के अनंतपुरा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी रामराज की तलाश में पुलिस टीम हिंडोली थाना क्षेत्र पहुंची थी। दबिश के दौरान रामराज, उसकी पत्नी संतरा और तीन बेटों सुरेश, दुर्गेश और महेंद्र ने पुलिस टीम पर हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और रामराज पुलिस की बाइक लेकर अपने परिवार के साथ जंगलों में फरार हो गया। पुलिस ने पहले ही रामराज, दुर्गेश और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को बासनी के रहने वाले शेष दो आरोपी सुरेश और उसकी मां संतरा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *