पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का नतीजा रहा शानदार

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कक्षा दसवीं में क्रमशः सुखमनजीत कौर ने 96.6% अंको के साथ पहला स्थान, कर्मनजोत सिंह ने 94.8% अंको के साथ दूसरा स्थान और गरिमा भट्ट ने 93.4% अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के परिणाम में हरिश्री त्रिवेदी ने 93% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, रमणीक कौर ने 92.4% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया और मनराज कौर ने 91.4% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिं. मंजू बजाज ने टॉपर्स के प्रयासों की सराहना की और सभी छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *