अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में दो जगह चोरी की वारदात सामने आई है। एक टी-स्टाल तो एक पान भंडार को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों जगह ताले तोड़कर वारदात अंजाम दी। टी-स्टाल से सटा हुआ हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने का अस्थाई भवन भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पान भंडार के मालिक ओमप्रकाश कुमावत ने बताया-अद्वेत आश्रम के पास पान भंडार है और सुबह आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। गल्ले में रखे 200-300 की नकदी सहित करीब दो हजार के सिगरेट गुटखे व अन्य सामान चोरी हो गए। पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के बाहर टी-स्टॉल के मालिक हरिश ने बताया कि सुबह पिता आए तो पता चला कि ताले टूटे हुए है और दुकान से तीन चार हजार का सामान चोरी हो गया है। इसमें करीब 500-700 नकद भी थे। बता दें कि टी-स्टॉल हाल ही बने नए हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के बाहर ही है।


