पुलिस-नगर पालिका ने तोड़ी झोपड़ी:मंदसौर मिल की झुग्गी-झोपड़ी खाली करने की चेतावनी, अतिक्रमण पर कार्रवाई

अशोकनगर शहर के मंदसौर मिल क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को खाली करने की चेतावनी दी गई है। रविवार शाम को नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया। टीम ने वहां रह रहे लोगों को जगह खाली करने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों का समय दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी जगह नहीं है और इसे खाली करना होगा। मंदसौर मिल पर बड़ी संख्या में लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार यहां रहने वालों की जांच की है और नगर पालिका ने रोशनी की व्यवस्था भी करवाई थी। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर की जा रही है। मंदसौर मिल पर कई गंभीर वारदातें, जिनमें हत्याएं भी शामिल हैं, हो चुकी हैं। बाहर से आकर यहां रहने वाले लोगों पर लगातार अपराध करने का आरोप है। इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अब सख्ती बरत रही है और वहां रहने वाले लोगों को अधिक समय तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *