पुलिस नशा तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंके : सिल्ली

अमृतसर| श्री राम सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मंगत राम सिल्ली ने सीएम से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की। समाज सेवक सिल्ली ने कहा कि हालांकि सरकार और पुलिस पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत से हरेक गली, मोहल्ले, गांव, शहर में अलग-अलग प्रोग्राम चला रही है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब से नशा खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। सिल्ली ने कहा कि नशा बढ़ने के कारण पंजाब का युवा वर्ग मर रहा है और घर उजड़ रहे हैं। जिन बुजुर्ग माता-पिता को बेटे की कमाई की आस रहती थी आज वह माता-पिता बेटों के शव को कंधा दे रहे हैं। सिल्ली ने कहा कि पंजाब में हर गली-मोहल्ले में खुलेआम ड्रग्स बिक ​​रहे हैं और उसमें पुलिस की ढिलाई भी दिख रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र भी फेल साबित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *