पुलिस ने एक महीने में बरामद किए 89 वाहन, लाइन में लगा दिखाई उपलब्धि

भास्कर न्यूज| अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक महीने तक अभियान चलाया। पुलिस ने 13 वारदातों को ट्रेस कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 73 दोपहिया वाहन, 16 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों को भी अदालत के आदेश के बाद उनके मालिकों को लौटा दिया जाएगा। वहीं सब डिवीजन ईस्ट की ओर से 19 मोटरसाइकिल बरामद किए गए। इनमें थाना रामबाग की ओर से 6, थाना बी डिवीजन की ओर से 7 थाना वल्ला की ओर से 4 थाना मकबूलपुरा की ओर से 1 और ताना वेरका की ओर से 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। सब डिवीजन साऊथ ने 4 टू-व्हीलर और 2 मोबाइल बरामद किए। इस मामले में 4 दोषियों को गिरफ्तार किया गया। 11 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर में शरनजीत सिंह निवासी काजी कोट जिला तरनतारन, हरप्रीत सिंह निवासी गुरु अर्जन देव नगर, जसपाल सिंह निवासी अन्नगढ़ और बलविंदर सिंह निवासी सरहाली तरनतारन को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से मोटरसाइकिल और 3 एक्टिवा व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसी तरह सब डिवीजन वेस्ट की ओर से 9 व्हीकल बरामद किए गए। 15 जुलाई को दर्ज किए गए केस में गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी अटारी थाना घरिंडा, जिंदा सिंह उर्फ जिंदा निवासी अटारी थाना घरिंडा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी इंदिरा कालोनी हाल मेहता रोड, हरमलन सिंह निवासी दबुर्जी, जोबनजीत सिंह निवासी नारायणगढ़ और जशनदीप सिंह निवासी गुमानपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 मोटरसाइकिल बरामद हुए। सेंट्रल सब डिवीजन ने 12 टू-व्हीलर और एक फोर व्हीलर बरामद किया। इसमें थाना कोतवाली की पुलिस की तरफ से 3 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर में इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी बरामद हुई। इसी तरह 4 जुलाई को दर्ज एफआईआर में गुरबिंदर सिंह उर्फ गोबिंदा निवासी मीयां पंधेर थाना कत्थूनंगल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद हुआ। इसी तरह 7 जुलाई को दर्ज एफआईआर में गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसमें एक कार बरामद हुई। 11 जुलाई को दर्ज केस में बोबी निवासी बीरबलपुरा ताना कंबो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी बरामद हुई। इसी तरह 14 जुलाई को दर्ज केस में मंजू बाला निवासी जंडियाला रोड तरनतारन और विजय सिंह निवासी शांति नगर फिरोजपुर को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद हुई। 22 जुलाई को दर्ज केस में सुखविंदर सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल,1 स्कूटी बरामद हुई। 27 जुलाई को दर्ज केस में जगरूप सिंह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 4 मोटरसाइकिल बरामद हुए। सब डिवीजन नॉर्थ की तरफ से 28 टू-व्हीलर और 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं। 5 लोगों को गिरफ्तार किया । थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने 10 जुलाई को दर्ज किए केस में हरप्रीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी छेहर्टा और महंगा सिंह निवासी गांव काउके थाना घरिंडा को गिरफ्तार किया। इनसे 23 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद हुईं। इसी तरह 11 जुलाई को दर्ज किए केस में हरविंदर सिंह निवासी मोहाली को गिरफ्तार किया । इनसे 15 लग्जरी कारें बरामद हुईं। 25 जुलाई को दर्ज मामले में सतनाम सिंह उर्फ गंजा निवासी वड्डा नौशहरा और अशीष उर्फ सेठी को गिरफ्तार किया। इनसे 3 एक्टिवा बरामद हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *