पुलिस ने खेतों में गिरते पड़ते स्मैक पैडलर को पकड़ा:पुलिया किनारे स्मैक बेचने खड़ा था तस्कर; 1.20 लाख की 12.22 ग्राम स्मैक बरामद

गुना के धरनावदा इलाके में स्मैक तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक बेचने खड़े बदमाश को पकड़ा है। उसके कब्जे से 12.22 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। इसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई गई है। धरनावदा पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना हुई कि रूठियाई हाईवे पर रानीपुरा की पुलिया के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना मिलने पर तस्कर की धरपकड़ के लिए रूठियाई पुलिस चौकी से पुलिस की एक टीम रवाना हुई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस टीम ने रानीपुरा पुलिया के पास पहुंचकर देखा, तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति खड़ा दिखा। उसने पुलिस को देखते ही वहां से भागने लगा। पुलिस फोर्स ने उसका पीछा किया और खेतों में गिरते-उठते बमुश्किल से पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम कल्याण पुत्र कोमल सिंह केवट उम्र 40 साल निवासी बेरखेड़ी रूठियाई बताया। मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के स्मैक तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों और संभावित नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *