बैतूल| बैतूल बाजार पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को 24 घंटे में खोज निकाला और सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया। मंगलवार को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न स्कूल पहुंची और न वापस लौटी। तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना और उनकी टीम तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम और साइबर सेल की मदद से बालिका को सुरक्षित बरामद किया।


