सागर | कैंट थाना पुलिस ने कजलीवन मैदान के पास चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति चाकू लिए खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली तो उसके पास बटनदार चाकू मिला।


