पुलिस ने थाने में हिस्ट्रीशीटर को दी पार्टी:दाल-बाटी-चूरमा परोसा, बदमाश ने कहा-वीडियो बनाओ, SP बोले-आरोपी साइन करने आए थे

डीग जिले के एक थाने में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और साइबर ठगों को पार्टी दी। पुलिसकर्मियों ने जमकर उनकी मेहमान नवाजी की। उनको दाल-बाटी-चूरमा परोसा। हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों से कहा-थाने में पार्टी है तो वीडियो बनाकर शेयर करो। मामला 23 दिसंबर का जिले के जुरहरा थाने का है। वीडियो सामने आने बाद एसपी ने कहा- अपराधी थाने में साइन करने आए थे। मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। कामां एडिशनल एसपी दिनेश यादव ने बताया- जुरहरा थाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर शकील के साथ साइबर ठग तौहीद और उमर भी दाल-बाटी-चूरमा खाते हुए दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी उनको खाना परोसते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी साइबर ठग खाते नजर आ रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर शकील अपने साथियों से कह रहा है कि थाने में दाल-बाटी खा रहे हैं तो वीडियो बनाकर शेयर करो। ‘एक फोन पर हो जावे सारे काम’ गाना भी बज रहा है
वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर ‘एक फोन पर हो जावे सारे काम’ गाना बज रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। कॉन्स्टेबल के प्रमोशन की खुशी में थी पार्टी
डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा ने बताया- यह वीडियो जुरहरा थाने का 23 दिसंबर का है। केशव का कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल के पद पर प्रमोशन हुआ था, इसी खुशी में पार्टी आयोजित की गई थी। वीडियो में दिख रहा हिस्ट्रीशीटर शकील अपने साथियों के साथ थाने में साइन करने आया था, क्योंकि उसे हर महीने थाने बुलाया जाता है। वे तीनों एक साथ पहुंचे और दावत में शामिल हो गए, इसी दौरान उनका वीडियो बन गया। एसपी ने माना वीडियो थाने का, जांच एएसपी को सौंपी
एसपी मीणा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच कामा एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसी घटनाओं से पुलिस की छवि धूमिल होती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *