पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को आंध्र से किया गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा | दुष्कर्म करने वाले युवक को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर विजयनगरम आंधप्रदेश बुलाया था। पुलिस टीम ने तत्काल रवाना होकर आरोपी के चंगुल से 2 नाबालिग बालिकाओं को छुड़ाया। आरोपी के खिलाफ धारा बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही कुमार 20 साल निवासी जौवकटिया थाना मंझोलिया जिला पश्चिम चम्पारण बिहार है। 4 मई को थाना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि दो नाबालिग लड़की उम्र 16 साल 6 माह तथा 8 वर्ष है। 28 अप्रैल को शाम करीब 5ः30 बजे घर से नाश्ता करने जा रही कहकर निकली थी, जो वापस घर नही आई थी। अपने स्तर पर पता तलाश करने पर नाबालिग बच्चों के अपहरण की आशंका पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान दोनों बालिकाओं के विजयनगरम आंध्रप्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त हुई।िजसपर कार्रवाई कते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों नाबालिग बालिकाओं को बरामद कर थाना लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *