राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष में भरतपुर पुलिस द्वारा पुलिस बैंड वादन किया गया। यह कार्यक्रम किले स्थित बिहारी जी मंदिर परिसर में हुआ। पुलिस बैंड की टीम ने म्यूजिक स्टूमेंट से वंदे मातरम की धुन बजाई। इस सीओ पंकज यादव भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय गीत को 150 साल हुए पूरे सीओ पंकज यादव ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार अलग-अलग तरीके से लोगों को इसके बारे में बता रही है। इसलिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस बैंड के द्वारा बिहारी जी मंदिर परिसर में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। बिहारी जी मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी मौके पर इकट्ठे हो गए और, वंदे मातरम गीत की धुन को सुन गीत के सम्मान में खड़े नजर आये। यह कार्यक्रम करीब 1 घंटे तक चला। इसके अलावा पुलिस बैंड ने देशभक्ति के गीतों की धुनें भी बजाई।


