पुलिस ने 10 किलो गांजा सहित तस्कर को पकड़ा:बस में तस्करी की सूचना पर कार्रवाई, दिल्ली से अजमेर लाया था

अजमेर जिले की स्पेशल टीम ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ मिलकर नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दिल्ली-अजमेर रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट स्लीपर बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बस ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया। आरोपी के पास से कुल 10.155 किलोग्राम गांजा मिला, जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज सत्यवान के नेतृत्व में की गई। एसएचओ शंभु सिंह ने बताया कि शनिवार को टीम को ऋषभ ट्रेवल्स की स्लीपर बस में मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर आरपीएससी कार्यालय के सामने नाकाबंदी लगाई गई। जैसे ही बस अजमेर पहुंची, पुलिस ने घेराबंदी कर दिल्ली निवासी ड्राइवर अमरजीत सिंह को दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने तस्करी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उआरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। अब जांच टीम इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है कि दिल्ली में यह खेप किसने सौंपी थी और अजमेर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच अलवर गेट थाना पुलिस को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *