बालोद| ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालोद पुलिस ने हैदराबाद, कानपुर, पुणे, मुंबई, कर्नाटक, रींवा व अन्य राज्य से 13 नाबालिग बच्चों को बरामद किया। गुम बालकों को खोजने पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन में टीम गठित कर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एसडीओपी देवांश सिंह राठौर व स्टाफ का एक विशेष टीम गठित किया गया था। विभिन्न राज्यों के लिए टीम तैयार कर भेजी गई थी।


