पुलिस ने 48 घंटे में किया झूठी लूट का खुलासा:श्योपुर में फरियादी ने खुद घर में छिपाए थे 5 लाख रुपए; कर्ज से बचने के लिए रची कहानी

श्योपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर झूठी लूट की वारदात का पर्दाफाश किया है। देहात थाना क्षेत्र में 5 लाख रुपए और मोबाइल लूटने की दी गई सूचना फर्जी निकली। जांच में सामने आया कि फरियादी ने उधारी के पैसों से बचने के लिए खुद ही यह झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसके घर से नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया है। मामला 3 दिसंबर का है। ग्राम जानपुरा निवासी जरनेल पुत्र बलवीर सिंह सिख (38) ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह IDBI बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर गांव लौट रहा था। उसने बताया कि ब्रह्मपुरा मोड़ के पास दोपहर करीब 3:30 बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक से आकर उसका बैग और मोबाइल छीन लिया। एसपी ने विशेष टीम का गठित कर सीसीटीवी खंगलवाए घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता और देहात थाना प्रभारी उनि शशि तोमर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पूरे जिले में नाकाबंदी की गई और शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा, जिसके बाद फरियादी से गहन पूछताछ की गई। क्रॉस-चेक पूछताछ में फरियादी ने स्वीकार किया कि उसने पैसे लौटाने से बचने के लिए यह झूठी कहानी बनाई थी। फरियादी के घर से ही फोन और पैसै बरामद फरियादी के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर से पूरे 5 लाख रुपए नकद और सैमसंग गैलेक्सी S22 मोबाइल बरामद कर लिया। कुल बरामद मशरूका की कीमत 5,35,000 रुपए बताई गई है। श्योपुर पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण इस झूठी घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। इस जांच में थाना प्रभारी देहात उनि शशि तोमर, उनि प्रदीप तोमर, प्रआर धर्मेंद्र जादौन सहित सायबर सेल के आर राजबल्लभ यादव और योगेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… किसान से 5 लाख रुपए और मोबाइल लूटा, तीन बाइक सवारों ने पाउडर झोंककर की वारदात जिले के देहात थाना क्षेत्र के सेमल्दा हवेली रोड पर बुधवार को एक किसान से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानपुरा निवासी किसान जनरेल सिंह से 5 लाख रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले किसान की आंखों में पाउडर झोंक दिया, जिससे वह कुछ देर के लिए देख नहीं पाया। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *