पुलिस पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:सदर थाना प्रभारी पर किया था हमला, अवैध हथियार बरामद

धौलपुर में कोतवाली पुलिस ने सदर थाना प्रभारी और पुलिस जाप्ते पर फायरिंग के मुख्य आरोपी देवेंद्र डोयला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर का हथियार भी बरामद किया है। देवेंद्र पर सरकारी वाहन को चंबल की रेता-बजरी से भरे ट्रैक्टर से टक्कर मारने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य मुख्य आरोपियों, सचिन और सुनील, को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, एक वाहन स्वामी को भी पकड़ा गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध खनन और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *