पुलिस राजस्व टारगेट पूरा करने में मग्न, गर्मी में जनता जाम में बेहाल

शहर में इन दिनों एक नजारा आम है… चारों ओर जाम ही जाम है। जनता बेहाल है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा रहा है। ऊपर से गर्मी की तपिश इसे और भी असहनीय बना रही है। जाम और गर्मी के डबल अटैक से परेशान लोग जहां ट्रैफिक व्यवस्था को कोस रहे हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस टारगेट पूरा करने में मग्न है। जाम हटाने के बजाय ट्रैफिक पुलिस वैसे वाहनों को ढूंढने में जुटी है जिसके पांच से ज्यादा चालान पेंडिंग है। जेसे वाहनों की जांच कर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। वाहनों की जब्ती के बाद पहले फाईनल जमा कराया जा रहा है अनार इसके बाद उसके कागजात का सत्यापन कर गाड़ी छोड़ा जा रहा है। दैनिक भास्कर ने गुरुवार काने शहर के चार प्रमुख रूट की पड़ताल की, तो सड़कें पूरी तरह से जाम मिलीं। जाम में फंसे वाहन सवार लगातार वैकल्पिक मार्ग की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। वहीं वीआईपी मूवमेंट होने पर सड़कें को पूरी तरह से खाली करा लिया जा रहा था और जनता बेबस होकर सबकुछ बर्दाश्त कर रही थी। कहीं नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस, कहीं दिखी असहाय कोकर-बुटी मोड़ रोड समय सुबह 10:20 बजे। कोकर चैक से सुरेंद्रनाथ स्कूल तक सड़क पूरी तरह से जाम रहीं। जाम में फंसे वाहन सवार लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, सफल नहीं हा़े पा रहे थे। 2 किमी चलने में 10 मिनट का समय लगा। पिस्का मोड़ में एक लेन बंद होने से लगा जाम : डीएसपी ट्रैफिक डीएसपी शिव प्रसाद ने कहा कि गैलेक्सिया मॉल से पिस्का मोड़ तक सड़क का एक लेन बंद किया गया है। वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जेसे में एक ही लेन से वाहन सवार आना-जाना कर रहे हैं। एक ही लेन से आने-जाने की वजह से जाम लगी है। अन्य रूट पर सुबह और शाम में वाहनों का लोड अचानक बढ़ जा रहा है। वीवीआईपी को पार कराने के लिए लगा रहे रस्सी ट्रैफिक पुलिस प्रमुख सड़क पर वीवीआईपी मूवमेंट के दैारान रस्सी लगाकर सड़क पर वाहनों को रोक रही है। धूप में रस्सी कई बार वाहन सवार की नजर से ओझल हा़े जा रहा है। जबतक नजर रस्सी पर पड़ती है, वाहन करीब पहुंच चुका होता है। जरा भी नजर हटी, तो दुर्घटना होने का भय रहता है। जाम के तीन प्रमुख कारण… कचहरी से नागाबाबा खटाल : समय शाम 4:30 बजे। कचहरी चैक से नागाबाबा खटाल तक भयावह जाम की स्थिति बनी रही। वाहन सवार किसी तरह जाम से निकलने का प्रयास करते रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी तरह असहाय दिखे। पिस्का मोड़ से रातू रोड कब्रिस्तान समय दोपहर 12:35 बजे। पिस्का मोड़ से कब्रिस्तान तक सड़क के दोनों ओर पूरी तरह से जाम की स्थिति बनी रही। पुुलिस वाहन सवार को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रयास करते नहीं दिखे। चौकों पर वाहनों का लोड बढ़ना सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस का मिस मैनेजमेंट कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल तक जाम। शहर के प्रमुख रूटों की सड़कें जाम, धूप में लोग करे रहे त्राहिमाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *