पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह:जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

जिले में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड की सलामी ली। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सुबह से ही गणतंत्र दिवस को लेकर उल्लास का माहौल रहा। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया, वहीं पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में आमजन, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद वीरांगनाओं का सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों ने मोहा मन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा ड्रिल, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और विभागीय झांकियों का आयोजन किया गया, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *