पुलिस लाइन में जनादेश परब मनेगा आज, नड्डा होंगे शामिल

भास्कर न्यूज | जांजगीर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण” के अंतर्गत 22 दिसंबर को जांजगीर जिले के पुलिस लाइन खोखराभाठा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल सहित लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े आैर विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। लोक कलाकार और पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *