रांची | पुलिस विभाग में तेल की समस्या का समाधान बुधवार को कर लिया गया है। पेट्रोल पंप संचालक के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। कुछ दिनों में बकाया राशि पूरी तरह से क्लियर करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद पूर्व की तरह पुलिस विभाग की सभी गाड़ियों को तेल मिलना शुरू हो गया है। मालूम हो कि पिछले तीन दिनों से पुलिस विभाग की गाड़ियों में तेल लेना काफी मुश्किल हो रहा था। अत्यधिक बकाया होने की वजह से पेट्रोल पंप संचालक ने तेल देना बंद कर दिया था। कई गाड़ियों में पहले की अपेक्षा काफी कम तेल दिया जा रहा था, जिससे निर्बाध पेट्रोलिंग कर पाना काफी मुश्किल हो रहा था।


