पुल चौड़ीकरण:मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा रूट 4 महीने बंद रहेगा

मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच 100 साल पुरानी संकरी पुलिया को नए सिरे से बनाया जाएगा। यहां निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्शन रहेगा। पाटनीपुरा से मालवा मिल रूट करीब 4 माह बंद रखना पड़ेगा। पुल निर्माण के लिए शनिवार को स्ट्रक्चर इंजीनियर से चर्चा की गई। यह पुल एरन यानी पत्थरों से बना है, इसलिए आधा बंद और आधा चालू कर काम नहीं किया जा सकता। इसीलिए चार माह तक यहां का यातायात रोके जाने पर चर्चा की
गई। इसके लिए प्रशासन और यातायात विभाग से अनुमति जरूरी होगी। निगम ने दोनों विभागों को चिट्ठी लिख दी है।
यह ब्रिज 30 मीटर चौड़ा है। करीब 6 करोड़ से नए पुल का निर्माण होना है। स्ट्रक्चर इंजीनियर उत्तम आशा गुप्ता का कहना है, पुल को एकसाथ एक ही स्ट्रेंथ से बनाना होगा। पाटनीपुरा तक जाने के लिए मालवा मिल से परदेशीपुरा होते हुए एक रास्ता है। दूसरा रास्ता कुलकर्णी भट्टा सड़क है। पुल निर्माण को एमआईसी मंजूरी दे चुकी है। वर्क ऑर्डर जारी होने वाले हैं।
अनुमति के लिए पत्र लिखा
जनकार्य प्रभारी एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया कि पुल बनाने में तीन से चार महीने लगेंगे। तब तक वैकल्पिक यातायात व्यवस्था करना होगी। इसीलिए काम शुरू करने से पहले प्रशासन और यातायात पुलिस की अनुमति चाहिए। दोनों विभागों को पत्र लिख दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्देश दिए कि जल्द काम पूरा करें ताकि यातायात जल्द शुरू किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *