पुष्कर पहुंचे राजस्थान के कई बड़े नेता:तेलंगाना के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर ने किया मां का पिंडदान, श्रद्धांजलि सभा

तेलंगाना में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवाड़ी ने भाई राधेश्याम के साथ पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर मां का तर्पण और पिंडदान किया। पंडित सुभाष अदाली के आचार्यत्व में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, नगर परिषद पुष्कर के पूर्व सभापति कमल पाठक सहित विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा सत्ता और संगठन पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के बड़े नेता, मंत्री और विधायक पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित की। गायक प्रकाश माली ने अपने भजनों से श्रद्धांजलि सभा में भक्ति का माहौल बनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि चंद्रशेखर जी से हमारा पुराना संबंध रहा है। उनकी माता का देहांत एक बड़ा आघात है। मैं भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं। कार्यक्रम में मंत्री सुरेश रावत, के.के. बिश्नोई, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, संजय शर्मा, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल पाठक सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर की माता जयंती देवी तिवाड़ी का देहावसान 16 नवंबर को हो गया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्कर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेता, विधायक और मंत्री पुष्कर पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अजमेर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *