पुष्कर में थार सफारी करते समय जीप पलटी:12 पर्यटक घायल; स्टंट करते समय पलटी, चालक मौके से फरार

पुष्कर के रेगिस्तान में थार सफारी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्टंट के चक्कर में जीप पलटने से 12 पर्यटक घायल हो गए। इनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घायल पर्यटक देवराम दायमा ने बताया कि वे इंदौर के बेड़मा से आए थे। थार जीप चालक ने रेतीले टीलों पर सफारी के दौरान स्टंट दिखाने की कोशिश की। उसने जीप को दो पहियों पर खड़ा कर दिया। इससे जीप पलट गई और सभी सवारियां नीचे दब गईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. आंचल पाराशर ने सभी का इलाज किया। सौभाग्य से सभी को मामूली चोटें आईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *