‘पुष्पा-2’ नहीं दिखाने पर होटल से कूदी युवती:वाराणसी में 5 दिन से प्रेमी संग रुकी थी, फोन पर बात करने से झगड़ा फिर लगाई छलांग

वाराणसी में गुरुवार एक युवती ने होटल से छलांग लगा दी। वजह थी कि उसके प्रेमी ने फिल्म दिखाने से मना कर दिया था। इससे पहले युवती के फोन पर दिनभर दोस्तों से बात करने पर दोनों में लड़ाई हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि वो खिड़की के पास गई। वहां से डायरेक्ट कूद गई। उसकी आवाज सुनकर लोग बाहर आए। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। विस्तार से जानिए पूरा मामला…. झारखंड से आए थे दोनों
झारखंड के धनबाद बबेरू निवासी फुरकान पुत्र मोहम्मद 5 दिन पहले वाराणसी आया था। उसके साथ गर्लफ्रेंड भी आई थी। जो इमामबाड़ा भट्‌ट धनबाद की रहने वाली है। दोनों ने रामकटोरा के एसवी ग्रैंड होटल में कमरा किराए पर लिया। 5 दिन से वहीं रुके थे। कुछ समय के लिए बाहर भी निकले लेकिन, ज्यादा समय होटल में बिताया। जब युवती फोन पर किसी दोस्त से बात करती तो फुरकान नाराज हो जाता। गुरुवार दोपहर गर्लफ्रेंड ने उससे फिल्म देखने और गंगा घाट घूमने को कहा, तो फुरकान ने इनकार कर दिया। लेकिन, वो दबाव बनाने लगी। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर वो तीसरी मंजिल से कूद गई। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई और लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। फुरकान आनन फानन में नीचे आया। होटल स्टाफ की मदद से मंडलीय अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने देखा कि चेहरा, सिर और पीठ पर गहरी चोट है। कुछ हड्डियां भी टूटी थीं। डॉक्टरों ने जवाब देते हुए युवती को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दीक्षांत समारोह के लिए आई थी बनारस, पी फुरकान से पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका ने बीएचयू से संबद्ध कमच्छा के वसंत कन्या महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी। मूलत: बांदा के निवासी प्रियंका के पिता रामप्रसाद सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी हैं और वह 20 साल से धनबाद में परिवार के साथ रहते हैं। इसी हफ्ते संपन्न दीक्षांत समारोह में वह डिग्री लेने 13 दिसंबर को बनारस आई थी। प्रियंका को उसके पिता बनारस छोड़ कर गए थे। उसी ट्रेन से फुरकान भी आया था, प्रियंका के पिता के जाने के बाद 14 दिसंबर को होटल में दोनों ने कमरा लिया। ACP बोले-परिजनों को सूचना दी है ACP चेतगंज गौरव कुमार ने बताया-युवती अपने मित्र के साथ रुकी थी, विवाद के बाद कूदी है। कबीरचौरा के डॉक्टरों ने उसे मल्टीपल हेड इंजरी बताई है। युवती की हालत नाजुक है। क्रिटिकल कंडीशन होने की वजह से चेतगंज पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। फील्ड यूनिट ने कमरे का मुआयना किया, पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। उधर, दोनों के परिजनों का नंबर लेकर सूचना दे दी गई है। युवती के परिजन सुबह तक बनारस आ जाएंगे। —————————————- ये भी पढ़ें: 20 रुपए में बाल उगवाने गया था…इंफेक्शन हो गया:पूरे सिर में फुंसी निकल आई, शिकायत की तो डांट कर भगा दिया; पीड़ित की आपबीती मैं 20 रुपए में बाल उगवाने गया था। सिर में दवा लगवाई। 2 मिनट बाद ही सिर में जलन होने लगी। ऐसा लगा जैसे चीटिंया काट रही हों। पूरे सिर में इंफेक्शन हो गया। मवाद वाली फुंसियां निकल आईं। शिकायत करने पर मुझे डांट कर भगा दिया। ये कहना है मेरठ के प्रहलादनगर थाना लिसाडी गेट निवासी शादाब राव का, जिन्होंने 300 रुपए में बाल उगाने वाली दवा लगवाई थी…(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *