भास्कर न्यूज | अमृतसर पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने केनेडी एवेन्यू पार्क में होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों से होली की शुभकामनाएं दीं। संगीत की धुनों पर लोगों ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। वहीं शाम को की गई आतिशबाजी से आसमान भी रंगीन नजर आया और पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। श्वेत मलिक ने सभी पंजाबवासियों को होलिका दहन और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन की अग्नि हमें सत्य, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान डॉ. हरविंदर संधू, बख्शी राम अरोड़ा, सूरज भारद्वाज, कंवलजीत सिंह, आनंद शर्मा, राकेश गिल, सरवन नैय्यर, सुखमिंदर पिंटू, डॉ. राम चावला, सलिल कपूर, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, अविनाश शेला, गौतम अरोड़ा, राहुल माहेश्वरी, मानव तनेजा, संदीप धवन, अनुज भंडारी, अलका शर्मा, एकता वोहरा, सुनीर शर्मा सोनू, राजीव डिम्पी, नौरीन महाजन, गौरव गिल, अमन ऐरी, अर्जुन मलिक, ज्योति बाला, पार्षद श्रुति विज, पार्षद कृति अरोड़ा, परमजीत बतरा, मनजीत थिंद, धर्मपाल शर्मा, शक्ति कल्याण, मोहित महाजन, पूर्व एडीसी रणबीर मुदल, मनीष शूर, मोनू महाजन, राकेश खन्ना, जसबीर सिंह, राजीव खन्ना, मोहित खन्ना, राम पाल मेहरा, रविंद्र जज, कपिल मेहरा आदि मौजूद थे।


