पूजा अर्चना कर मनाया बसंत का त्योहार

जालंधर | कन्या महा विद्यालय में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों ने पारंपरिक पीले वस्त्र धारण किए। अतीमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को नई ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की पूजा और वंदना की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी पतंगें बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस सफल आयोजन के लिए मधुमीत और पूनम शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *