‘पूरी ढाणी बीजेपी की वोटर लेकिन सड़क नहीं बन पाई’:मंत्री दिलावर से ग्रामीण बोले- मैं पहले भी आपसे शिकायत कर चुका, कोई समाधान नहीं

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जिला मुख्यालय टोंक के कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। इस दौरान मंडावर पंचायत की देवगंज ढाणी का देवगंज का रामस्वरूप जाट गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा- पूरी ढाणी बीजेपी की वोटर है इसके बावजूद उनके उनकी ढाणी को पक्की सड़क से जोड़ने वाली सड़क कच्ची है। डेढ़ किमी का यह कच्चा रास्ता बारिश के दिनों में दलदल बन जाता है। स्कूली बच्चे समेत ढाणी के लोग बारिश के दिनों में पैदल नहीं निकल पाते हैं, वे ट्रैक्टर ट्रॉली से इस डेढ़ किमी का रास्ता पार करते हैं। रामस्वरूप ने दिलावर से यह भी कहा कि आपसे भी मैं पहले मिलकर शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन साल से कितने ही धरना प्रदर्शन किए, लेकिन रोड पक्का नहीं बना। ग्रेवल के नाम पर 47 फर्जी मस्टरोल भरकर पैसा उठा लिया। पंचायतों में भ्रष्टाचार है, पैसे खा गए। दिलावर ने उनकी बात सुन जल्द राहत दिलाने की बात कही। वहीं मेहंदवास के ग्रामीण ने कहा कि हमारी पंचायत में सफाई नहीं होती है। इस पर BDO को बुलाया तो ग्रामीणों ने कहा ये तो नए हैं। लेकिन, सही व्यक्ति है बाकी के लोग हमारी नहीं सुनते। ग्रामीणों ने ये भी कहा कि आप बिना सूचना के औचक निरीक्षण करो तब सारी पोल खुल जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले में 12 करोड़ रुपए से अधिक राशि के 168 कार्यों का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास कर आमजन को विकास की सौगात दी। स्वच्छता की शपथ दिलाई, स्वदेशी पर जोर दिया मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन के रुप स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए सब प्रयास करे। मंत्री ने पॉलिथीन के उपयोग को मानव जीवन के लिए खतरा बताया। साथ ही इसके दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी। दिलावर ने कहा कि स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत से ही हम आर्थिक महाशक्ति बन सकते है। उन्होंने स्वदेशी सामानों को खरीदने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें हमारे देश के कामगारों के मेहनत का पसीना होता है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ते है। हर पंचायत को हर माह एक लाख रुपए देते हैं पंचायतीराज मंत्री दिलावर ने कहा कि सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता के लिए प्रत्येक माह एक लाख रुपए की राशि दी जाती है, इसे उचित प्रबंधन के साथ खर्च करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बर्तन बैंक को अपनाने पर जोर दिया। इसके लिए विधायक कोष से प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए की राशि से बर्तन खरीदने की स्वीकृति दी गई है, ताकि सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग नही हो, और पर्यावरण को नुकसान नही पंहुचे। उन्होंने जिला प्रमुख सरोज बंसल की तारीफ करते हुए कहा कि टोंक जिले की सभी 228 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद मद से यह कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे गांवों में 30 प्रतिशत स्वच्छता स्वतः हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने स्वदेशी अपनाने और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। मंत्री चौधरी बोले भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वच्छता के संस्कार बचपन से ही देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता के पैसे से ही विकास कार्यों को किया जाता है, इसमें भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही हैं। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। जिला प्रमुख ने गिनाए पांच साल के कार्य जिला प्रमुख सरोज बंसल ने अपने पांच साल के कार्यकाल के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास का हर संभव प्रयास किया है। विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामसहाय वर्मा एवं जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने भी स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीइओ परशुराम धानका, एसीइओ ललित कुमार पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व विधायक अजीत मेहता, प्रधान देवली बनवारी जाट, प्रधान मालपुरा सकराम चौपड़ा प्रधान पीपलू रतनी देवी चंदेल, प्रधान निवाई रमेश लांगड़ी, प्रधान उनियारा फूला बाई मीना, गणेश माहुर, सतीश चंदेल, विष्णु शर्मा, समेत बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के प्रशासक, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया। कला शिक्षकों के पद सृजित कर भर्ती करने की मांग उठाई
कला शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने अनिवार्य कला शिक्षा विषय के कला शिक्षकों के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के जल्द पद सृजित कर भर्ती की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर
कलाकारों ने उनका चारकोल चित्र स्केच भी भेंट किया। जिसकी शिक्षा मन्त्री ने प्रंशसा की। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ चित्रकार शाहिद नकवी,पुरूषोत्तम सोनी, नित्यानंद महावर, जितेन्द्र रघुवंशी, महेंद्र वर्मा,संजय बारेठ,हंसराज गुर्जर लवेश वर्मा ,पायल मजूमदार ,मनीषा बैरवा, पायल चावला ,महेश गुर्जर आदि कलाकार कला प्रेमी,चित्रकार, संगीतकार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *