रांची | उपायुक्त के जनता दरबार में सोमवार को तीन मामले आए। हिनू के एक व्यक्ति ने आवेदन दिया कि फीस जमा नहीं कर पाने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे का सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पूरी फीस नहीं दे पा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं मिलने से बच्चे का 11वीं में नामांकन नहीं हो पा रहा है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर समाधान का निर्देश दिया। एक व्यक्ति ने रसीद की कम्प्यूटर कॉपी में रकबा की अशुद्धि में सुधार के लिए आवेदन दिया। डीसी ने राजस्व कर्मी से ऑनलाइन पूरी जानकारी प्राप्त कर कांके अंचल अधिकारी को मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। एक महिला ने पॉलिसी की फोर क्लोजर राशि आवास ऋण खाते में स्थानांतरित करने के संबंध में आवेदन दिया। डीसी ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को बैंक से वार्ता कर निष्पादन का निर्देश दिया।


